मोटापा कैसे कम करें 

 मोटापा कैसे कम करें 

 

आजकल के जमाने में देखा गया है कि मोटापे की बीमारी अधिकतर लोगों में  दिखाई देने लगे हैं और इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के दवाइयों का खोज करते हैं और उनका सेवन भी करते हैं फिर भी उन्हें इनसे कोई फायदा नहीं होता है। आज हम आपको और कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके वजन यानी मोटापे को कम करने में आपकी सहायता करेगा।

 मोटापा कैसे कम करें 
मोटापा कैसे कम करें

 

आइए इससे पहले जानते हैं कि आखिर में मोटापा है क्या,  मोटा होने का कारण, मोटे होने का लक्षण इन सबके बारे में जानना हमारे लिए बेहद ही जरूरी हैं-

 

 मोटापा आखिर है क्या :- 

 

जब कोई व्यक्ति अपनी दिनचर्या के हिसाब से भोजन में जितनी कैलोरी मात्रा लेता है और कहीं अगर उससे अधिक कैलोरी मात्रा ले लेता है तो यही भोजन हमारे शरीर में एक्स्ट्रा फैट के रूप में जमा हो जाती है या जम जाती है जिसके कारण हमारे शरीर का भार बढ़ने लगता है जिससे मोटापा कहते हैं।

 

 मोटा होने का कारण :- 

 

जब व्यक्ति अपने नियमित भोजन से भी ज्यादा भोजन करने लगता है तो उसका शरीर अधिक से ज्यादा बढ़ने लगता है इसका कारण यह है कि उसके द्वारा लिया गया वसा चर्बी का रूप ले लेता है जिसके कारण व्यक्ति मोटा होता चला जाता है जिससे व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है इस के निम्न कारण हो सकते हैं –

 

  • नियमित भोजन की मात्रा में अत्यधिक कैलोरी  मात्रा लेना
  • गलत खान-पान के कारण
  • शारीरिक गतिविधियों के कारण

 

मोटे होने का कारण :- 

 

हमारे शरीर का वजन हमारी आयु के आधार पर निर्भर करता है। वजन नापने के लिए बीएमआई मशीन का प्रयोग करते हैं। इसमें 18.25 से 24.9 के बीच आने पर सामान्य रहता है और 25 से 29 के बीच को ओवरवेट और इसी प्रकार 30 से अधिक आने पर मोटापे का लक्षण माना जाता है

 

 मोटापा कम करने के लिए उपाय:-

 

 अदरक और शहद का प्रयोग:- 

 

 सबसे पहले अदरक ले और इसके लगभग 30 से 35 मिलीलीटर रस निकालें और इसमें शहद मिलाएं लगभग 2 चम्मच से फिर इन दोनों को मिला ले। किसका प्रयोग सोने से पहले और सुबह रोज खाली पेट ले। अदरक जो की भूख को कम करता है और पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में हमारी मदद करता है। इसका नियमित प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको इससे जरूर लाभ मिलेगा।

 

 दालचीनी का सेवन करने से :-

 

सबसे पहले बर्तन में पानी ले लगभग 300 मिलीलीटर और इसमें दालचीनी पाउडर 4 से 5 ग्राम ले फिर इन दोनों को 10 मिनट तक गर्म करें या उबाले। उसके बाद थोड़ा ठंडा होने के बाद सहद की कुछ मात्रा  लगभग एक चम्मच  मिलाए। इसके बाद इसका उपयोग सोने से पहले और सुबह खाली पेट नियमित रूप से करें। दालचीनी पेट में बैक्टीरिया को नष्ट करने में हमारी सहायता करता है जिसके कारण मोटापा कम होता है।

 

 शहद और नींबू का उपयोग :- 

 

 सबसे पहले एक गिलास पानी ले और नींबू का आधा भाग ले, एक चम्मच शहद ले और थोड़ा सा काली मिर्च ले और इन सभी का घोल बनाकर  रोजाना पिए। इससे आपको मोटापे  में कुछ बदलाव नजर आने लगेंगे। क्योंकि काली मिर्च में पाइपरीन नामक तत्व पाया जाता है जो कि शरीर में एक्स्ट्रा फैट को जमने से रोकता है और इसी प्रकार निर्गुणी एस्कोरबिक एसिड पाया जाता है जो शरीर से विषाक्त तत्त्वों को बाहर करता है।

 

सेब के सिरके का सेवन करने से :-

 

सबसे पहले एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच सेब का सिरका एक चम्मच नींबू का रस ले और इन सभी का घोल बनाकर पी ले। क्योंकि इसमे पेप्टिन फाइबर नामक तत्व पाया जाता है जो हमें अभी यह संकेत देता है कि हमारा पेट भरा हुआ है।

 

 पत्ता गोभी का सेवन करने से :-

 

पत्ता गोभी में टेर टेरिक नामक तत्व पाया जाता है जो हमारे शरीर के कार्बोहाइड्रेट को वसा में परिवर्तित होने से बचाता है। पत्तागोभी का उपयोग सब्जी के अलावा सलाद के रूप में नियमित रूप से लेते रहने से यह हमारे शरीर से मोटापे को कम करने में मदद करता है।

 

अश्वगंधा का सेवन करने से :- 

 

अश्वगंधा की दो या तीन पत्ती ले और इसका पेस्ट बनाकर पानी के साथ नियमित रूप से सेवन करने से फायदेमंद साबित होता हैं। तनाव अधिक होने के कारण कोर्सिटोल हार्मोन बढ़ने लगता है जिसके कारण अधिक भूख लगने लगता है अतः इसका नियमित उपयोग से इस समस्या से छुटकारा पाया जाता है अर्थात कोर्सिटोल हार्मोन कम होने लगता है। 

 

इलायची का सेवन करने से :-

 

इलायची में मौजूद – मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी 1,बी 6 और विटामिन सी पाया जाता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने में हमारी सहायता करता है। रात को सोने से पहले दो इलायची गरम पानी के साथ ले इसका नियमित इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपको जरूर ही कुछ फायदा देखने को मिलेगा।

 

सौंप का सेवन करने से :-

 

अक्सर देखा गया है कि सौंप का उपयोग खाने के बाद ही किया जाता है यह हमारे भोजन को पचाने में सहायता करता है। इसका एक और उपयोग करके हम मोटापे को कम करने में कर सकते है जो कि इस प्रकार है – सौंप के कुछ दाने ले और इसे उबाल लें और इसका खाली पेट इसका सेवन करें। यह भूख को कम करने में मदद करेगा जिससे मोटापे को कम किया जा सकता है।

 

त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से :- 

 

सबसे पहले त्रिफला का चूर्ण ले और इसे 200-250 मिलीलीटर पानी मे भिगो कर रखे और सुबह होते ही इसको उबाले (आधा होने तक) और इसमें दो चम्मच शहद मिलाये और इसका सेवन करे। इसका उपयोग करते रहने से कुछ ही दिनों में मोटापे की कमी से छुटकारा मिलेगा।

 

आंवला का सेवन करने से :- 

 

आंवला हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है आंवले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसमे एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है जो हमारे शरीर मे अतिरिक्त कैलोरी को जमने से रोकता है।

 

हल्दी का सेवन करने से :- 

 

हल्दी हमारे शरीर के लिए अत्यधिक लाभदायक है क्योकि इसमे पाया जाने वाला विटामिन बी सी, पोटैशियम आयरन, एल्फा लिने लोयिक एसिड तथा ओमेगा 3, फेटीसीड ये सभी इनमे अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। ये सभी हमारे शरीर मे जमने वाले चर्बी से बचाता है।

 

त्रिफला और गुग्गुल का सेवन करने से  :-

 

सबसे पहले त्रिफला ले और इसमें गुग्गुल और मैदोहर कि दो या तीन गोली ले और बारीक पीस ले और इसमें शहद मिलाकर भोजन के बाद लेने से मोटापे की कमी को दूर करता है।

 

धनिया , जीरा और अजवायन का सेवन करने से :-

 

धनिया, जीरा और अजवायन इन तीनो का सामान मात्रा ले और बारीक पीस ले उसके बाद इन तीनो को गरम पानी के साथ थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ले।

 

मोटापा कम करने के लिए खाने का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए :-

 

पपीता, ककड़ी, करेला, सरसों, सौप, पत्तागोभी, गाजर, सेब, चुकंदर, हरी सब्जियां, जौ, बाजरा, रागी, मूंगदाल, हल्दी, अंकुरित अनाज आदि के साथ-साथ 

  •   मौसमी फल और सब्जियों का उपयोग करना चाहिए।
  • काम मात्रा में वसा वाले भोजन।
  • भारी भोजन न खाकर, हल्के भोजन का उपयोग करके।
  • भूख लगे तभी भोजन करना चाहिए।

 

मोटापा को कम करने के लिए हमे निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए जो इस प्रकार है :-
  • रात को पचने लायक भोजन ही करना ही चाहिए।
  • रात को जल्दी सो जाना चाहिए, जिससे भोजन अच्छी तरह पच सके।
  • सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करना चाहिए।
  • भूख लगे तभी खाना खाना चाहिए, बेवजह न खाए।
  • समय – समय पर पानी पीते रहना चाहिए।
  • संतुलित आहार लेना चाहिए।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment